सोमवार को भारत में दो विमानों को बम से उड़ानें की धमकी दी गई। दोनों विमान मुंबई से प्रस्थान करने वाले थे। इनमें से एक flight 6E 1275 यात्रियों को लेकर ओमान के Muscat के लिए रवाना होने वाली थी और दूसरी flight 6E 56 यात्रियों को लेकर सऊदी के जेद्दा के लिए रवाना होने वाली थी।

घटना की जानकारी मिलते ही शुरू की गई चेकिंग

इस मामले में यह जानकारी दी गई की घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत चेकिंग शुरु कर दी गई। IndiGo के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी है कि तुरंत विमान को एक अलग स्थान पर ले जाया गया। वहां पर विमान की सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई। यह पहली घटना नहीं है जब विमान को बम से उड़ानें की धमकी दी गई है इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

इसके अलावा मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली Air India flight AI 119 को भी सुरक्षा कारणों से दिल्ली की तरफ डायवर्ट कर दिया गया  है।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>