सोशल मीडिया X पर शेयर किया गया अपडेट

IndiGo यात्री ने सोशल मीडिया X पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उसे फूड एरिया में एक कॉकरोच मिला। यात्री ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने एयरलाइन से इस मामले में जांच की भी अपील की है।

“Cockroaches and in the food area of a plane (anywhere for that matter) are just truly awful. One hopes @IndiGo6E takes a hard look at its fleet and checks how did this even happen given that it normally flies relatively new @Airbus A320s”

एयरलाइन ने भी जारी किया रिस्पॉन्स

बताते चलें कि इस मामले में एयरलाइन ने भी अपना रिस्पांस दर्ज कराया है जिसमें कहा गया है कि IndiGo में उच्चतम स्तर की साफ सफाई सुनिश्चित की जाती है। सर्कुलेट किए जा रहे वीडियो की खबर है और इस मामले में स्टाफ के द्वारा तुरंत एक्शन लिया गया था। यात्रियों को सुरक्षित और स्वच्छ सेवाएं देने की कोशिश की जाती है।

खबर मिलते ही तुरंत उस एरिया को साफ किया गया है। एयरलाइन यात्री को हो रही किसी भी तरह की सुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

वहीं एक और यात्री ने कहा कि कुछ ऐसी स्थितियां जो किसी की कंट्रोल में नहीं हो कभी भी हो सकती है। ऐसी स्थिति में एयरलाइन के द्वारा हमेशा ही समस्या का तुरंत ही समाधान किया जाता है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>