यात्रियों को उठानी पड़ रही है परेशानी

एयरपोर्ट पर विमानों में आ रही तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को देरी और विमान कैंसिल होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट पर दो विमानों को रद्द करना पड़ा और एक विमान में देरी हुई जिसके कारण यात्रियों ने हंगामा किया और बैठकर हड़ताल भी शुरू कर दी। यात्रियों का कहना था कि समय में हुए बदलाव को लेकर सटीक जानकारी नहीं दी जा रही थी। इस कारण कई लोग ऐसे थे जो छोटे बच्चों के साथ थे उन्हें काफी परेशानी हुई।

गग्गल एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान मे तकनीकी खराबी

आज भी इसी तरह का मामला सामने आया जिसमें हिमाचल प्रदेश के गग्गल एयरपोर्ट पर यात्रियों को विमान की तकनीकी खराबी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। IndiGo की विमान ने सुबह 9:00 बजे एयरपोर्ट पर लैंड किया था लेकिन इसमें तकनीकी खराबी आ गई। कहा गया है कि अभिमान खराबी को ठीक करने के बाद ही उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी।

विमान को दिल्ली के लिए टेक ऑफ करना था लेकिन तकनीकी खराबी के कारण उसे रोक दिया गया। इसके बाद यात्रियों को स्पाइसजेट की विमान को दिल्ली रवाना किया गया।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>