IndiGo Flight की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, 88 वर्षीय महिला की अचानक से बीच रास्ते में बिगड़ी तबियत

Satyam Kumari8 April 20251 min read1 viewsIndia

मुंबई से वाराणसी जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट को रविवार रात करीब 10 बजे औरंगाबाद हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। अधिकारियों के अनुसार मेडिकल इमरजेंसी के कारण विमान की आपात लैंडिंग करनी पड़ी है।

88 वर्षीय महिला यात्री की बिगड़ गई थी तबियत

बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की 88 वर्षीय महिला यात्री की अचानक से तबियत खराब हो गई है। महिला को सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH), औरंगाबाद में भर्ती कराई गई जिसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला मुंबई इलाज के लिए गई थीं और लौटते समय फ्लाइट में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। लेकिन विमान में अचानक से उनकी तबियत खराब होने लगी। Flight में उनकी तबियत खराब हो गई जिसके बाद तुरंत फ्लाइट को लैंड कराने का फैसला लिया गया। फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

Share:

Comments

Leave a comment