कई यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही छोड़ कर उड़ गई Flight

शनिवार को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कई यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही छोड़ कर Flight उड़ गई थी। यात्रियों को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। Airport स्टाफ में मेंबर इन सभी यात्रियों को संभालने में जुटे रहें।

मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट मुंबई और अहमदाबाद जाने वाली थी। सभी यात्री अपने अपने लगेज के साथ तैयार थे और यात्रा को लेकर उत्साहित थे। इसी बीच एयरलाइन के सर्वर में अचानक गड़बड़ी आ गई जिसके कारण बोर्डिंग काउंटर पर काम ठप हो गया।

बोर्डिंग काउंटर पर काम ठप होने के कारण आई परेशानी

इस बात की जानकारी दी गई है कि दोपहर में एयरलाइन के सॉफ्टवेयर में खराबी आ गई थी जिसके बाद बोर्डिंग काउंटर पर लगेज जमा करने का काम रुक गया। इसके बाद यात्रियों की लंबी लाइन लग गई। जब ज्यादा देरी हुई तो विमान ने यात्रियों की राह नहीं देखी और तुरंत मुंबई और अहमदाबाद के लिए रवाना हो गई। बाद में यात्रियों के लिए दूसरे उड़ान की व्यवस्था की गई और उन्हें भेजा गया।

इस बात की जानकारी मिली है कि IndiGo के केंद्रीय सर्वर में गड़बड़ी थी जिसके कारण देश भर में इस तरह की परेशानी सामने आई है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>