एक अजीबोगरीब मामला सामने
भारत से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक Dubai resident ने पहले तो दो अलग अलग Covid-19 vaccines का चार डोज ले लिया फिर चार चार डोज लेने के बाद भी Covid positive पाई गई। महिला दुबई से करीब 12 दिन पहले ही दुबई से इंदौर के पास Mhow शहर में अपने करीबी की शादी में शरीक होने आई थी।
इंदौर एयरपोर्ट पर उसका Rapid RT-PCR किया गया
वापस लौटने के वक्त मध्यप्रदेश के इंदौर एयरपोर्ट पर उसका Rapid RT-PCR किया गया जो कि सभी यात्री के लिए अनिवार्य होता है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को महिला Indore-Dubai flight से दुबई जाने के लिए जैसे ही एयरपोर्ट पर गई उसे Rapid RT-PCR टेस्ट के लिए बोला गया। टेस्ट में उसका रिपोर्ट पॉजिटिव आ गया। महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।