IndusInd Bank ने अपने सेविंग्स और नॉन-रेसिडेंट (NR) खातों के सर्विस चार्ज और फीस स्ट्रक्चर में बदलाव करने का फैसला किया है. यह नया नियम 1 अगस्त 2026 से लागू होगा. बैंक ने IMPS ट्रांजैक्शन, कैश जमा करने और निकालने की लिमिट के साथ-साथ बैलेंस मेंटेन करने के तरीकों को भी अपडेट किया है.

ℹ: Saudi Arabia Drug Bust: तबुक में बॉर्डर गार्ड्स ने पकड़ा भारी मात्रा में नशीली दवाइयां, 3.5 लाख से ज़्यादा गोलियां ज़ब्त

IMPS ट्रांजैक्शन पर कितना लगेगा शुल्क

Indus Classic और इसके जैसे अन्य खातों के लिए IMPS ट्रांजैक्शन बिल्कुल मुफ्त रहेंगे. लेकिन Indus New Young Saver, Advantage, Multiplier और Gold loan सेविंग्स खातों के लिए एक नया सिस्टम लागू होगा. इसमें 10,000 रुपये तक के ट्रांजैक्शन पर 2.50 रुपये, 10,000 से 1 लाख रुपये तक पर 5.00 रुपये और 1 लाख रुपये से ज़्यादा के ट्रांजैक्शन पर 10.00 रुपये चार्ज लगेगा.

कैश जमा और निकासी के नए नियम

बैंक ने अलग-अलग अकाउंट वेरिएंट के लिए कैश लिमिट तय की है. Exclusive और Grande वेरिएंट वाले ग्राहकों के लिए कैश ट्रांजैक्शन की कोई सीमा नहीं होगी, यानी ये पूरी तरह फ्री रहेंगे.

अकाउंट वेरिएंट फ्री लिमिट (प्रति महीना) लिमिट के बाद चार्ज
Indus Classic, Privilege, Maxima, Select, New Young Saver, Advantage, Multiplier, Gold loan 4 ट्रांजैक्शन या 1 लाख रुपये 5 रुपये प्रति 1,000 (कम से कम 150 रुपये)
Indus Privilege Prime, Senior, Maxima, Non-Resident (NR), Select 4 ट्रांजैक्शन या 2.5 लाख रुपये नियमों के अनुसार
Grande Program 5 ट्रांजैक्शन या 5 लाख रुपये 5 रुपये प्रति 1,000 (कम से कम 150 रुपये)

बैलेंस मेंटेन करने के नियमों में बदलाव

बैंक अब कुछ चुनिंदा खातों के लिए एवरेज क्वार्टरली बैलेंस (AQB) की जगह एवरेज मंथली बैलेंस (AMB) की शर्त लागू करेगा. इसमें Indus Maxima, Privilege Prime/Plus, Multiplier Plus, Advantage Prime, Select और Partner/Progress वेरिएंट शामिल हैं. बैलेंस कम होने पर लगने वाला जुर्माना अब AQB शॉर्टफॉल के 10% (अधिकतम 900 रुपये) से घटाकर AMB शॉर्टफॉल का 6% (अधिकतम 600 रुपये) कर दिया गया है.

बैंक ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे अपडेटेड चार्जेस की लिस्ट देख लें. अगर ये चार्ज आपकी बैंकिंग जरूरतों के हिसाब से सही नहीं हैं, तो आप दूसरे सेविंग्स अकाउंट विकल्प चुन सकते हैं. बता दें कि इन सभी शुल्कों पर GST अलग से लगेगा.

इसके अलावा, बैंक ने 1 जनवरी 2026 से भी कुछ बदलाव किए हैं. इसमें NEFT, RTGS, चेक रिटर्न और नॉन-फाइनेंशियल ATM ट्रांजैक्शन के चार्ज शामिल हैं. अब दूसरे बैंक के ATM पर महीने में 10 नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन की लिमिट होगी.

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com