अगर आप विदेश यात्रा की सोच रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए बहुत काम की है। एयरटेल, जियो और वीआई (Vi) जैसी भारतीय टेलीकॉम कंपनियों के इंटरनेशनल रोमिंग प्लान्स ने विदेश यात्रा करना बहुत आसान बना दिया है। अब आप 160 से भी ज्यादा देशों में अपने भारतीय नंबर के साथ कनेक्ट रह सकते हैं। आइए जानते हैं कि ये प्लान्स कैसे काम करते हैं और कौन से प्लान्स आपके लिए सबसे अच्छे रहेंगे।

इंटरनेशनल रोमिंग प्लान्स के प्रकार

इन टेलीकॉम कंपनियों के पास आपकी यात्रा के अनुसार अलग-अलग प्लान्स होते हैं, चाहे आप छुट्टियों पर जा रहे हों या लंबे बिजनेस ट्रिप पर। इन प्लान्स को एक्टिवेट करने के लिए खास रिचार्ज की जरूरत होती है और इसे मैन्युअली एक्टिवेट करना पड़ता है।

 

इंटरनेशनल रोमिंग प्लान्स 2024 एक साथ.

टेल्को प्लान की वैलिडिटी कीमत (INR) डेटा भारत में कॉलिंग
जियो 1 दिन ₹499 250 MB 100 मिनट्स
जियो 14 दिन ₹1,499 1 GB 150 मिनट्स
जियो 30 दिन ₹3,999 4 GB 250 मिनट्स
जियो 365 दिन ₹2,799 2 GB 100 मिनट्स
एयरटेल 1 दिन ₹648 500 MB 100 मिनट्स
एयरटेल 10 दिन ₹899 1 GB 100 मिनट्स
एयरटेल 30 दिन ₹2,998 5 GB 200 मिनट्स
एयरटेल 365 दिन ₹2,997 2 GB 100 मिनट्स
वीआई 1 दिन ₹695 1 GB 120 मिनट्स
वीआई 7 दिन ₹995 500 MB 150 मिनट्स
वीआई 30 दिन ₹2,998 5 GB 200 मिनट्स
वीआई 365 दिन ₹2,997 1.5 GB 125 मिनट्स