जल्द ही शुरू होगा त्योहारों का सीजन

भारत में जल्द ही त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। त्योहार का सीजन यानी कि सभी के लिए गिफ्ट्स की खरीददारी शुरू। अगर आप भी अपने भाई बहनों या किसी प्रियजन के लिए अच्छा गिफ्ट लेना चाह रहे हैं तो iPad 10 जनरेशन गिफ्ट कर सकते हैं। इस आईपैड पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह आईपैड बेहतरीन फीचर्स से लैस है।

क्या हैं iPad 10 जनरेशन के फीचर्स?

इस iPad 10 जनरेशन की बात करें तो इसमें 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 10.9 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। 12 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा दिया गया है। ए14 बायोनिक चिपसेट भी दिया गया है। ड्यूल माइक्रोफोन्स भी दिए गए हैं। इसपर कई तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं अगर आप बढ़िया कीमत में अपने प्रियजनों के लिए गिफ्ट खरीदना चाहते हैं तो आसानी से खरीद सकते हैं।

कितना मिल रहा है डिस्काउंट ऑफर?

डिस्काउंट ऑफर की बात करने तो इसपर भारी डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। कीमत 44,900 रुपये होने के बावजूद इसपर 5 हजार रुपए तक की छूट दी जा रही है। 5 हज़ार की छूट के बाद इसकी कीमत 39,900 रुपये हो जाती है। बैंक ऑफर्स भी मौजूद हैं।

 

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>