Flipkart से कम कीमत में खरीद सकते हैं iPhone

iPhone प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। Flipkart पर कई तरह के डिस्काउंट ऑफर आते रहते हैं। एक बार फिर से iPhone 14 की खरीद पर आप भारी छूट का लाभ उठा सकते हैं। Flipkart पर इस पर जो ऑफर दिया जा रहा है उसका पूरा लाभ उठाने के बाद आप इसे आधी कीमत में ही खरीद सकते हैं। इसपर बैंक ऑफर के साथ एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। फिलहाल iPhone 14 पर डिस्काउंट मिल रहा है, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या है iPhone 14 के फीचर्स?

Apple iPhone 14 में 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.1 इंच की सुपर रेटीना XDR OLED पैनल दिया गया है। इसमें 4GB रैम दिया गया है। वहीं 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट दिया गया है। इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

क्या है इसकी कीमत और कैसे मिल रहा है डिस्काउंट ऑफर?

Flipkart पर 71,999 रुपये में इसे उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ HDFC कार्ड से पेमेंट पर आप 4 हज़ार रुपए बचा सकते हैं। पुराने iPhone के एक्सचेंज ऑफर में 30,000 रुपये की बचत पा सकते हैं। जिसके बाद आप इसे आधी कीमत में पा सकते हैं। हालांकि, इस एक्सचेंज का लाभ आपके पुराने फोन के कंडीशन पर निर्भर करेगा।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>