iPhone 14 और iPhone 14 Plus को येलो कलर में लॉन्च किया है

कंपनी ने अभी फिलहाल ही iPhone 14 और iPhone 14 Plus का नया येलो कलर वेरिएंट लॉन्च किया है। अब आप इसके लिए ऑर्डर दे सकते हैं। इसे Amazon, Flipkart और दूसरे प्लेटफार्म सहित Apple India website से खरीद सकते हैं। iPhone 14 और iPhone 14 Plus ग्राहकों के लिए Blue, Midnight, Purple, Starlight, और RED कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

क्या है इसकी कीमत?

iPhone 14 की 128GB storage variant की कीमत 79,900 रुपए है। 256GB वेरिएंट की कीमत ₹89,900 और 512GB स्टोरेज की कीमत ₹1,09,900, है। वहीं 128GB storage model वाले iPhone 14 Plus की कीमत ₹89,900 है। इसके 256GB वेरिएंट की कीमत ₹99,900 और 512GB variants की कीमत ₹1,19,900, है।

क्या है इसकी खासियत?

इस iPhone 14 में 6.1-inch Super Retina XDR OLED display और iPhone 14 Plus में 6.7-inch screen दिया गया है। इसमें 12-megapixel sensor दिया गया है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में 12 MP का कैमरा दिया गया है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>