नया अपडेट बना सिरदर्द

iPhone का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक नए अपडेट से काफी परेशान हैं। लोगों ने सोशल मीडिया के द्वारा बताया है कि आईफोन का नया अपडेट इंस्टॉल करना उनके लिए काफी परेशानी भरा साबित हुआ। 91मोबाइल्स की रिपोर्ट के मुताबिक लेटेस्ट iOS 16 अपडेट लोगों का सिरदर्द बन गया। अपडेट के इंस्टाल करते ही iPhone 13 और iPhone 14 Pro यूजर्स पछताने लगें। आइए जानते हैं ऐसा क्या हुआ है।

अपडेट इंस्टाल के बाद iPhone 14 Pro के डिस्प्ले ने काम करना बंद किया 

मिली जानकारी के अनुसार जब आईफोन यूजर्स के लिए नया अपडेट आया तो वह काफी खुश हो गए। उन्होंने इंस्टाल भी किया लेकिन तभी परेशानी शुरू हो गई। इंस्टाल होने के बाद iPhone 14 Pro के डिस्प्ले ने काम करना बंद कर दिया। डिस्प्ले कुछ भी रिस्पॉन्स नहीं कर रहा था। ऊपर और नीचे स्वाइप आदि हो रहा था लेकिन डिस्प्ले से जुड़ी बाकी चीजों ने काम करना बंद कर दिया।

सर्विस सेंटर ने फोन ठीक करने का खर्च मांगा 31 हजार

बताते चलें कि बग के कारण लोगों को यह परेशानी हुई। iPhone 13 यूजर्स ने भी ट्वीट कर इस तरह की शिकायत की। उसने बताया कि अपडेट के बाद उसका स्क्रीन ग्रीन हो गया। लेकिन उनका फोन वारंटी में था और उनके फोन में ऐसा पहली बार हुआ था इसलिए उनका फोन ठीक हो गया। लेकिन कई लोग ऐसे थे जिनके आईफोन में ऐसी खराबी आने के बाद उनका फोन ठीक नहीं हो पाया और सर्विस सेंटर ने उन्हें 31 हजार का खर्च बता दिया। बग एक iPhone 14 प्रो डिवाइस पर पाया गया है लेकिन उम्मीद की गई है कि एप्पल इसे जल्द ही ठीक कर लेगा।

 

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment