IPL 2024 Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 17वां संस्करण बहुत जल्द ही शुरू होने वाला है। उसका सभी क्रिकेट फैंस को लंबे समय से इंतजार है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि 22 मार्च से आईपीएल 2024 शुरू होगा।

IPL 2024 Schedule: 15 दिन का शेड्यूल जारी होगा

आज शाम को 5:00 स्टार स्पोर्ट्स पर आईपीएल 2024 का शेड्यूल जारी किया जाएगा। CSK अपना पहला मैच घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेपॉक में खेल सकती है। इसके साथ ही अभी सिर्फ 15 दिन का ही शेड्यूल जारी होगा।

IPL 2024 schedule

नया रूल पहली बार लाया जाएगा

आईपीएल 2024 में नया रूल पहली बार लाया जाएगा, यह रूल गेंदबाज पर अप्लाई होगा। जब गेंदबाज गेंदबाजी कर रहा होगा, उस दौरान वह एक ओवर में सिर्फ 2 ही बाउंसर कर पाएगा। इससे पहले यह रूल आईपीएल में उपलब्ध नहीं था।

ओपनिंग सेरेमनी भी होगी

इस बार का जो संस्करण होगा उसके शुरुआत में ओपनिंग सेरेमनी भी होगी। इस सेरेमनी में कौन-कौन से बड़े स्टार आएंगी इसके बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है। सबसे महंगे खिलाड़ी स्टार्क KKR से खेलते हुए दिखेंगे।