IG विकास वैभव का पिस्टल बेडरूम से चोरी

बिहार के चर्चित आईपीएस और मौजूदा IG Vikas Vaibhaw का सरकारी पिस्तौल बेडरूम से ही गायब हो गया जिसके बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में नजदीकी थाना गर्दनीबाग में FIR दर्ज कराया गया और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई.

 

 

बिहार के तेज तर्रार आईपीएस में शामिल आईजी विकास वैभव की चोरी हुई सरकारी पिस्तौल को आखिरकार पुलिस ने बरामद कर लिया है। पिस्तौल के साथ पुलिस ने 25 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने सुमित नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है।

 

जानिए चुराने वाले के बारे में.

इस मामले साफ-सफाई करने वाले सूरज को गिरफ्तार किया गया था. सूरज ने ही सुमित को पिस्टल बेची थी। गुरुवार को रिवॉल्‍वर गायब होने की सूचना मिलने के बाद पटना के गर्दनीबाग थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिसके बाद पुलिस ने आईजी आवास पर साफ-सफाई करने वाले युवक सूरज को हिरासत में लिया था। पूछताछ के क्रम में सूरज ने पिस्टल चुराकर बेच देने की बात स्वीकार कर ली। जिसके बाद पुलिस पिस्टल खरीदने वाले आरोपी सुमित को भी गिरफ्तार कर लिया।

IG Vikas Vaibhaw ने दिया था यह जानकारी.

इससे पहले आईजी विकास वैभव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया था कि ”गुरुवार को उनके आवास से उनका सरकारी पिस्टल चोरी हो गया है. काफी खोजबीन के बाद नहीं मिलने के बाद पटना के गर्दनीबाग थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. वहीं घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है.” उनके आवास से सरकारी 9mm की पिस्टल और 25 जिंदा कारतूस चोरी की हुई थी. मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था.

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।