कंपनी ने इस स्मार्टफोन का दाम किया कम 

Vivo ने अपने एक स्मार्टफोन की कीमत में भारी छूट की घोषणा की है। दरअसल, कम्पनी ने iQoo 9 SE की कीमत को भारत में कम कर दिया है। इसके 8GB RAM model की शुरुवाती कीमत ₹33,990 है लेकिन इसपर कंपनी ने 3 हज़ार की छूट की पेशकश की है। अब इसे केवल 30,990 रुपए में खरीदा जा सकता है।

आपको यह ध्यान रखना होगा यह स्मार्टफोन 8GB + 128GB और 12GB+ 256GB वेरिएंट में आता है। लेकिन अभी फिलहाल केवल इसके 8GB RAM variant की कीमत को कम किया गया है।

iQoo 9 SE specifications

अगर इस स्मार्टफोन की खासियत की बात करें तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1300 nits peak brightness के साथ 1080×2400 pixel resolution वाला 6.62-inch full HD+ AMOLED display दिया गया है। बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा दिया गया है।

इसमें 12GB RAM दिया गया है और 256GB internal storage capacity दी गई है। बैटरी की बात करें तो इसमें 66watt फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,500mAh की बैटरी दी गई है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>