iQOO Neo 10 series जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। iQOO 13 smartphone को चीन में हाल ही में लॉन्च किया गया है और यह कई तरह के बेहतरीन फीचर्स से लैस है। इसमें Snapdragon 8 Elite processor और 6,150mAh battery दी गई है।

क्या हैं iQOO Neo 10 Pro के स्पेसिफिकेशन?

iQOO Neo 10 Pro के स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाए हैं लेकिन इस संबंध में कई डीटेल सामने आए हैं। इसमें 6.78-inch 1.5K 8T LTPO AMOLED display हो सकता है जो कि 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस हो सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 9400 processor भी दिया गया है। इसमें 16GB RAM और 512GB स्टोरेज हो सकता है।

वहीं कैमरे की बात करें तो f/1.56 aperture के साथ 50MP का प्राईमरी कैमरा दिया गया है। इसमें 50MP का सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है। 120W fast charging के साथ 6,000mAh की बैटरी दी गई है। फ्रंट कैमरा के बारे में अभी फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। भारत में इसे कब लॉन्च किया जाएगा इसकी कोई खबर नहीं मिली है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>