iQOO Neo 9 Pro: आइकू ने भारत के अंदर अपना नया और दमदार फोन लांच कर दिया है जिसमे टॉप नॉच परफॉरमेंस मिलेगी। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से लैस है। इसमें वेगन लेदर और ग्लास फिनिश दी गई है।

iQOO Neo9 Pro
iQOO Neo9 Pro

iQOO Neo 9 Pro: कीमत 35,999 रुपये से शुरू

इसका जो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल है, उसकी कीमत 35,999 रुपये से शुरू है। जो दूसरा 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट है, उसकी कीमत 37,999 रुपये से शुरू है जो तीसरा 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट है, उसकी कीमत 39,999 रुपये से शुरू है।

iQOO Neo 9 Pro
iQOO Neo 9 Pro

मिलेंगे ये धांसू फीचर

इस स्मार्टफोन में कुछ कमाल के फीचर दिए गए हैं। जैसे कि 6.78-इंच की 1.5K एमोलेड 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट, 50MP + 8MP रीयर कैमरा, 8MP का फ्रंट कैमरा, 5,000 mAh की बैटरी मिलेगी, जो 120 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।