iQOO Z7 Pro फोन पर आईकू क्वेस्ट डेज (iQOO Quest Days) के दौरान डिस्काउंट मिल रहा है

iQOO Z7 Pro: अगर आपका बजट ₹22,000 के अंदर है और आप कर्व्ड डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी न्यूज़ है, क्योंकि अमेज़न इंडिया पर आईकू क्वेस्ट डेज सेल चल रही है, जो 31 जनवरी 2024 तक जारी रहेगी।

कीमत ₹22,999 से शुरू है

इस सेल के साथ इसकी कीमत ₹22,999 से शुरू है। इसके साथ ही आपको एडिशनल ₹1,000 का कार्ड डिस्काउंट भी मिलेगा। ये इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत है। इस फोन में AMOLED डिस्प्ले ऑफर की गई है।

iQOO Z7 Pro
iQOO Z7 Pro

सबसे पतला और सबसे हल्का फोन

यह समार्टफोन अपने सेगमेंट का सबसे पतला और सबसे हल्का स्मार्टफोन है। इसे अमेज़ोन के उपर 4.3 की रेटिंग मिली है। यानी कि लोग इस स्मार्टफोन को खूब पसंद कर रहे हैं। इसमें 64 मेगापिक्सल का ऑरा लाइट वाला कैमरा दिया गया है ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन (OIS) के साथ।

स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 93.3% है

इस फोन को आप 66 वॉट के फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी के साथ चार्ज कर पाएंगे और इसमे 4,600 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ ही आप 4K में वीडियो रिकॉर्डिंग कर पाएंगे, इसके साथ ही कैमरा पेंनिंग पोर्ट्रेट जैसे फीचर्स से भी स्मार्टफोन लैस है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 93.3% है।