ईरान के खातम अल-अंबिया मिलिट्री कमांड हेडक्वार्टर ने अमेरिका और इजराइल पर एक बेहद गंभीर आरोप लगाया है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईरान का कहना है कि ये दोनों देश क्षेत्र में हमले करने के लिए लुकास (Lucas) ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसके बाद इन हमलों का दोष तेहरान पर मढ़ने की कोशिश की जा रही है. यह ड्रोन असल में ईरान के शाहेद ड्रोन की डिजाइन की एक कॉपी है.

🗞️: Kuwait Drone Attack: कुवैत में घुसे 5 ड्रोन को नेशनल गार्ड ने किया ढेर, प्रवासियों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी

किन जगहों पर हमलों की है साजिश

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और इजराइल इन ड्रोन्स का इस्तेमाल करके झूठे झंडे (false-flag) वाले हमले कर रहे हैं. इन हमलों का मुख्य निशाना क्षेत्रीय बुनियादी ढांचा है. इन हमलों के लिए जिन मुख्य जगहों को चुना गया है उनमें तुर्की, कुवैत और इराक के बंदरगाह शामिल हैं. ईरान के मुताबिक इन हमलों के पीछे मुख्य मकसद यह है कि दुनिया को लगे कि ये हमले ईरान ने किए हैं. इस तरह से ईरान पर क्षेत्रीय अशांति का आरोप लगाने की तैयारी है.

क्या है Lucas ड्रोन की खासियत और कीमत

लुकास ड्रोन को ईरान के प्रसिद्ध शाहेद ड्रोन की बिल्कुल हूबहू नकल करके बनाया गया है. पहले आई कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक एक लुकास ड्रोन की कीमत लगभग 35,000 डॉलर है. ईरान का दावा है कि इस ड्रोन को जानबूझकर ऐसा बनाया गया है ताकि हमले के बाद मलबा मिलने पर यह शाहेद ड्रोन जैसा दिखे. इससे जांच करने वालों को गुमराह करना आसान हो जाता है. अल जज़ीरा ने भी 15 मार्च 2026 को सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा अपडेट शेयर किया था.

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.