ईरान में Starlink डिवाइस लाना पड़ा भारी, दो विदेशी और दो स्थानीय लोग गिरफ्तार, जासूसी का लगा आरोप

ईरान में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस Starlink के उपकरण लाने वालों पर सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। सुरक्षा बलों ने पूर्वी अज़रबैजान प्रांत के जोल्फा शहर से दो विदेशी नागरिकों और दो ईरानियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों का कहना है कि ये लोग अमेरिका और इज़राइल से जुड़े जासूसी नेटवर्क का हिस्सा थे।

📰: Iran US Peace Talks: ईरान और अमेरिका के बीच फिर होगी बातचीत, JD Vance पहुंचेंगे पाकिस्तान, ट्रंप ने दी बड़ी चेतावनी

ईरान में Starlink का इस्तेमाल क्यों है प्रतिबंधित?

ईरान में स्टारलिंक जैसी सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं आधिकारिक तौर पर बैन हैं। 28 फरवरी 2026 को इज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से देश का इंटरनेट काफी हद तक बंद है। खुफिया मंत्रालय ने स्टारलिंक का उपयोग करना युद्धकालीन अपराध घोषित किया है।

गिरफ्तार लोगों पर क्या आरोप हैं और क्या होगी सजा?

गिरफ्तार विदेशी नागरिकों पर सैटेलाइट उपकरण आयात करने और खुफिया सहयोग करने का आरोप है। वहीं, ईरानी नागरिकों पर जासूसी और बाहरी नेटवर्क को जानकारी भेजने का आरोप लगा है। देश के कानून के तहत इसके लिए 6 महीने से 2 साल की जेल हो सकती है। अगर अपराधी को शत्रु एजेंट माना गया, तो उसे मौत की सजा मिल सकती है।

ईरान में स्टारलिंक से जुड़ी हालिया कार्रवाइयों की लिस्ट

तारीख घटना
28 फरवरी 2026 इजरायल और अमेरिका से युद्ध के बाद इंटरनेट ब्लैकआउट शुरू
18 मार्च 2026 स्टारलिंक का उपयोग युद्धकालीन अपराध घोषित
26 मार्च 2026 6 डिवाइस जब्त और 6 लोग हिरासत में
13 अप्रैल 2026 कोम प्रांत में 10 लोग हिरासत में
19 अप्रैल 2026 जोल्फा शहर से 2 विदेशी और 2 ईरानी गिरफ्तार