ईरान के क्रांतिकारी नेता आयतुल्लाह खामनेई का पार्थिव शरीर गुरुवार, 9 जुलाई 2026 को सुबह 10:15 बजे मशहद के शाहिद हाशेमिनेजाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुँचा। उनके अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है, जिसके कारण प्रशासन ने पूरे मशहद शहर के हवाई क्षेत्र (airspace) को बंद कर दिया है। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
🚨: UAE राष्ट्रपति Sheikh Mohamed bin Zayed कुवैत पहुंचे, Emir ने किया शानदार स्वागत।
पार्थिव शरीर को इराक के नजफ एयरपोर्ट से लाया गया। वहां आयोजित सम्मान समारोह में इराक के प्रधानमंत्री अली अल ज़ैदी, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन और कुड्स फोर्स प्रमुख इस्माइल कानी मौजूद थे। अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे इमाम रज़ा मकबरे में होगा। पहले यह कार्यक्रम सुबह 8 बजे होना था, लेकिन भारी भीड़ और इराक में हुए विलंब के कारण समय बदल दिया गया है।
इस बीच यात्रियों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस्लामी रिपब्लिक ऑफ ईरान रेलवे ने तेहरान और मशहद के बीच चलने वाली ट्रेनों को पूरी तरह बंद कर दिया है। रेलवे विभाग ने इस फैसले का कारण अमेरिका और इसराइल द्वारा किया गया हमला बताया है। रेलवे प्रशासन अब फंसे हुए यात्रियों के लिए सड़क मार्ग से यात्रा की व्यवस्था कर रहा है।
इस दुखद घड़ी में तेहरान, কোম, नजफ, करबला और मशहद जैसे शहरों में लाखों लोग शामिल हुए। पूरी दुनिया से 200 से ज्यादा विदेशी पत्रकार इस पूरी प्रक्रिया को कवर करने के लिए मौजूद हैं।
