ईरान की राजधानी तेहरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खमनेई के जनाजे के लिए तीन दिन की सार्वजनिक छुट्टी घोषित की गई है. सरकार ने बताया है कि यह छुट्टी 4 जुलाई से 6 जुलाई 2026 तक रहेगी. इस दौरान तेहरान के लोगों और सरकारी दफ्तरों में अवकाश रहेगा ताकि लोग अंतिम विदाई में शामिल हो सकें.

🗞️: Air India Update: अब फ्लाइट में चलेगा नेट, एयर इंडिया ने शुरू की वाई-फाई सुविधा, यात्रियों के लिए मुफ्त ऑफर

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, शनिवार और रविवार यानी 4 और 5 जुलाई को तेहरान के Grand Mosalla में प्रार्थना और अंतिम विदाई की रस्में निभाई जाएंगी. इसके बाद सोमवार, 6 जुलाई को मुख्य जनाजे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इन सभी कार्यक्रमों की जिम्मेदारी IRGC कमांडर हसन हसनज़ादेह को सौंपी गई है.

बता दें कि अयातुल्ला अली खमनेई की मौत 28 फरवरी 2026 को हुई थी. वह इसराइल के हवाई हमलों के दौरान मारे गए थे और ईरान सरकार ने 1 मार्च 2026 को उनके निधन की पुष्टि की थी. उनकी मौत के बाद 8 मार्च 2026 को उनके बेटे मुज्तबा खमनेई को ईरान का तीसरा सुप्रीम लीडर नियुक्त किया गया था.

शुरुआत में यह सरकारी जनाजा 4 से 6 मार्च 2026 के बीच होना था, लेकिन ईरान में चल रहे युद्ध की वजह से इसे टाल दिया गया था. अब जुलाई के महीने में इसे दोबारा तय किया गया है. अंतिम संस्कार की रस्में तेहरान से शुरू होकर कोम (Qom) जाएंगी और अंत में उन्हें मशहद के इमाम रज़ा श्राइन में दफनाया जाएगा.