सोमवार 20 जुलाई 2026 की सुबह पश्चिमी ईरान में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। European-Mediterranean Seismological Centre (EMSC) के अनुसार भूकंप की शुरुआती तीव्रता 5.5 मापी गई थी, हालांकि बाद में अन्य एजेंसियों ने इसके आंकड़ों में बदलाव किए हैं। यह भूकंप सुबह 6:43 बजे से 6:48 बजे के बीच आया, जिसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

ℹ: भारतीय शेयर बाज़ार में बड़ी गिरावट, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण क्रूड ऑयल हुआ महंगा

भूकंप का केंद्र और असर

भूकंप का केंद्र Kahriz से 54 किलोमीटर पश्चिम और Javanrud से 33 किलोमीटर दक्षिण में स्थित था। झटके इतने तेज थे कि आसपास के कई शहरों जैसे Eslamabad-e Gharb, Sarpol-e Zahab, Kamyaran, Paveh, Kermanshah, Halabja, Khanaqin और Ilam में भी महसूस किए गए।

फिलहाल अधिकारियों ने किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि भूकंप के कारण घरों में रखे सामान गिरने या खिड़कियों के कांच टूटने जैसी हल्की घटनाएं ही सामने आई हैं। वैज्ञानिक अभी भी भूकंप के सटीक केंद्र और तीव्रता का आकलन करने के लिए डाटा की समीक्षा कर रहे हैं। अलग-अलग एजेंसियों ने तीव्रता को 4.5 से 5.2 के बीच संशोधित किया है।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.