ईरान के दूतावास ने भारत सरकार और यहाँ के लोगों का दिल से शुक्रिया अदा किया है. यह आभार ईरान के दिवंगत नेता अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जताया गया है. ईरान ने इस सहयोग को हमेशा याद रखने की बात कही है.
🚨: Bahrain Court: ईरान के लिए जासूसी करने वाले 19 लोगों पर केस शुरू, 11 जेल में और 8 अब भी फरार।
ईरान के दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा की है. इसमें कहा गया है कि भारत सरकार और यहाँ के नागरिकों ने जिस तरह से अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया, उसे ईरान के लोग कभी नहीं भूलेंगे.
दूतावास ने खास तौर पर उस सरकारी प्रतिनिधिमंडल (Official Delegation) का शुक्रिया किया है जो भारत सरकार और यहाँ के लोगों की तरफ से इस मौके पर मौजूद रहा. इस प्रतिनिधिमंडल ने दिवंगत नेता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की थी.
