ईरान के कई बड़े शहरों में सोमवार तड़के जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। रिपोर्ट के मुताबिक ये धमाके तेहरान, इस्फहान, तबरीज और करज जैसे महत्वपूर्ण शहरों में हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाके सैन्य और औद्योगिक ठिकानों के पास हुए हैं। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है लेकिन स्थानीय लोगों में काफी डर का माहौल बना हुआ है।

👉: सऊदी अरब में जारी युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान के 80% मिसाइल ठिकाने किए तबाह, तेल के दाम और उड़ानों पर पड़ा असर

किन शहरों में हुए धमाके और क्या है ताजा हालात?

ईरान के अलग-अलग हिस्सों में हुए इन धमाकों ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। सोशल मीडिया पर आ रही जानकारी के अनुसार:

  • Tehran: राजधानी के बाहरी इलाकों में तेज आवाजें सुनी गईं।
  • Isfahan: यहाँ के सैन्य ठिकानों के पास धमाकों की खबर है।
  • Tabriz और Karaj: इन शहरों में भी देर रात विस्फोट की आवाजें आईं।

प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि ये हमले सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए हो सकते हैं। अभी तक नुकसान की कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

गल्फ में रहने वाले भारतीयों पर क्या होगा असर?

ईरान में बढ़ते तनाव का सीधा असर गल्फ देशों और वहां रहने वाले प्रवासियों पर पड़ता है। अगर स्थिति और बिगड़ती है तो इसका असर फ्लाइट्स और व्यापार पर भी पड़ सकता है।

  • गल्फ देशों से भारत जाने वाली फ्लाइट्स के रूट्स में बदलाव किया जा सकता है।
  • युद्ध जैसे हालात होने पर तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना रहती है।
  • दुबई और अन्य गल्फ देशों में रहने वाले भारतीयों को अपनी यात्रा से पहले एयरलाइंस के अपडेट चेक करने चाहिए।
  • सऊदी अरब और UAE जैसे देशों में काम करने वाले लोगों के लिए सुरक्षा संबंधी चिंताओं को लेकर सतर्कता बढ़ सकती है।
Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.