ईरान के करज और उत्तरी तेहरान में मंगलवार तड़के भीषण धमाकों की खबर आई है। ईरानी सरकारी मीडिया और क्षेत्रीय न्यूज एजेंसियों के मुताबिक ये धमाके सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए हैं। इस हमले के बाद पूरे खाड़ी क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया है और सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। भारत और अन्य देशों से खाड़ी आने-जाने वाले यात्रियों के लिए भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

धमाकों और हमलों की ताजा जानकारी

  • करज, शहरयार और शिराज में सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले हुए हैं।
  • ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा कि क्षतिग्रस्त केंद्रों में परमाणु सामग्री मलबे के नीचे दबी है।
  • IRGC ने इजरायल और कतर के Al-Udeid Base को निशाना बनाने का दावा किया है।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बयान दिया कि ईरान की सैन्य शक्ति अब काफी कमजोर हो गई है।
  • ईरान सरकार ने जानकारी के बहाव को रोकने के लिए देश में इंटरनेट पर कड़ा लॉकडाउन लगा दिया है।

खाड़ी देशों और हवाई यात्रा पर असर

मिसाइल और ड्रोन हमलों के बढ़ते खतरे को देखते हुए UAE की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने देश का एयरस्पेस सावधानी के तौर पर बंद कर दिया है। इसका सीधा असर दुबई और अबू धाबी से आने-जाने वाली उड़ानों पर पड़ रहा है। कतर के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उन्होंने ईरान की तरफ से छोड़ी गई 14 में से 13 बैलिस्टिक मिसाइलों को सफलतापूर्वक हवा में ही मार गिराया है। जो प्रवासी या भारतीय नागरिक खाड़ी देशों में रहते हैं या वहां की यात्रा करने वाले हैं उनके लिए एयरलाइंस ने अलर्ट जारी किया है। खाड़ी के देशों में हवाई सुरक्षा को लेकर फिलहाल कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com