ईरान और इराक के रिश्तों में एक बड़ी बढ़त देखने को मिली है. ईरान ने इराक द्वारा दिए गए समर्थन की तारीफ की है. इसी के साथ ईरान ने इराक को Strait of Hormuz पर लगी पाबंदियों से छूट दे दी है, जिससे इराक का तेल कारोबार अब पहले से आसान हो जाएगा. यह फैसला दोनों देशों के बीच बढ़ते भरोसे को दिखाता है.

इराक को क्या बड़ा फायदा मिला?

ईरान के सैन्य प्रवक्ता ने एक बयान में ऐलान किया कि इराक को Strait of Hormuz पर लागू सभी पाबंदियों से बाहर रखा गया है. इस बड़े फैसले की वजह से इराक अब हर दिन करीब 30 लाख बैरल तेल का निर्यात कर सकेगा. ईरान ने युद्ध के समय इराक के लोगों द्वारा दिए गए समर्थन के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है.

इराक में समर्थन के लिए क्या हुआ?

3 अप्रैल 2026 को बगदाद में बड़ी संख्या में लोग ईरान के समर्थन में सड़कों पर उतरे थे. प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी सेना को मिडिल ईस्ट से हटाने की मांग की और ईरानी झंडे लहराए. इस दौरान उन्होंने ईरान के नए सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei और पूर्व लीडर अयातुल्ला खामेनेई की तस्वीरें भी लहराई थीं.

सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei ने क्या कहा?

ईरान के नए सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei ने 29 मार्च 2026 को इराकी लोगों और वहां के धार्मिक नेताओं का आभार जताया था. उन्होंने क्षेत्र की मौजूदा स्थिति को बाहरी हमलावरों की साजिश बताया. उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में इराक का साथ मिलना बहुत जरूरी था और वे इस सहयोग की सराहना करते हैं.

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com