ईरान के लोरेस्टन प्रांत में तीन खतरनाक बम मिले थे, जिन्हें वहां की सुरक्षा एजेंसी IRGC ने समय रहते डिफ्यूज कर दिया. ये बम अमेरिकी सेना के MK-84 aircraft bombs थे, जो फटने के बाद भारी तबाही मचा सकते थे. सरकारी प्रसारक IRIB ने इस पूरी कार्रवाई की जानकारी दी है.

👉: Iran War: ईरान युद्ध से भारत में बढ़ी मुसीबत, मोरबी के सिरेमिक उद्योग में छंटनी, लोग लौटे अपने गांव

क्या हैं MK-84 बम और कितना था खतरा?

MK-84 बम अमेरिका द्वारा बनाए गए 2,000 पाउंड के भारी बम होते हैं. इनका वजन करीब 900 किलोग्राम होता है और ये general-purpose बम की श्रेणी में आते हैं. अगर ये बम फट जाते, तो जमीन में 11 मीटर तक गहरे गड्ढे हो सकते थे, जिससे जान-माल का भारी नुकसान होने का डर था.

कार्रवाई कहां हुई और किसने किया डिफ्यूज?

यह पूरी घटना ईरान के पश्चिमी हिस्से में स्थित Lorestan प्रांत की है. वहां के बम डिस्पोजल यूनिट ने इन तीनों अनएक्सप्लोडेड बमों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया. इस खबर की पुष्टि ईरान के सरकारी चैनल IRIB ने की है. हालांकि, ये बम वहां कैसे पहुंचे, इस बारे में अधिकारियों ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है.

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.