ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खमेनेई के अंतिम विदाई समारोह को स्थगित कर दिया गया है। यह कार्यक्रम तेहरान के इमाम खुमैनी मोसल्ला (प्रार्थना स्थल) में आयोजित होने वाला था। सरकारी मीडिया ने पुष्टि की है कि सुरक्षा स्थितियों को देखते हुए फिलहाल यह फैसला लिया गया है और नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।

क्यों टाला गया विदाई का कार्यक्रम?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल ने तेहरान में सरकारी ठिकानों और सुरक्षा केंद्रों पर कई बड़े हमले किए हैं। इसके बाद ईरानी अधिकारियों ने वहां “युद्ध जैसी स्थिति” (War Situation) घोषित कर दी है। इसी वजह से कई बड़े कार्यक्रमों में देरी हो रही है। पहले यह समारोह बुधवार, 4 मार्च 2026 की रात 10 बजे शुरू होने वाला था और तीन दिनों तक चलने वाला था, लेकिन अब इसे रोक दिया गया है।

अंतिम संस्कार और नए नेता पर क्या है अपडेट?

अधिकारियों ने अभी कोई नई तारीख या समय नहीं बताया है। उनका कहना है कि सुरक्षा हालात ठीक होने और अंतिम रूप देने के बाद ही नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। तेहरान में विदाई रस्म पूरी होने के बाद शव को मशहद शहर ले जाने की योजना है, जहां इमाम रजा दरगाह में उन्हें दफनाया जाएगा।

वहीं, नए नेता के चुनाव के लिए ‘Assembly of Experts’ की बैठकें चल रही हैं। चर्चा है कि मोजतबा खमेनेई का नाम सबसे आगे है, लेकिन इजरायल की ओर से मिल रही धमकियों और मौजूदा हमलों के कारण अंतिम फैसले में भी वक्त लग सकता है। देश में 40 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.