ईरान के खुज़ेस्तान प्रांत में रविवार 19 जुलाई 2026 को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई। यह भूकंप स्थानीय समयानुसार जमीन से करीब 12 किलोमीटर की गहराई पर आया। University of Tehran के भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी, जिसे बाद में ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी IRNA ने भी साझा किया।
👉: Kuwait पर ईरान का ड्रोन हमला: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव, कुवैत के बेस को बनाया निशाना।
प्रशासन अलर्ट पर
भूकंप के झटके महसूस होते ही खुज़ेस्तान के गवर्नर ने सभी राहत और बचाव दलों को पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। Iranian Red Crescent Society ने भी इस घटना की पुष्टि की है। अभी तक किसी के हताहत होने या किसी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि जमीन के 12 किलोमीटर गहराई में होने के कारण इसके झटके सतह पर काफी तेज महसूस हुए होंगे, जिससे घनी आबादी वाले इलाकों में जोखिम बना हुआ है।
क्यों आते हैं यहाँ भूकंप
ईरान भौगोलिक रूप से एक ऐसे क्षेत्र में स्थित है जहाँ अरब और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों का मिलन होता है। यही कारण है कि देश के पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी प्रांतों, जैसे कि खुज़ेस्तान में अक्सर भूकंप की हलचल देखी जाती है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।
