ईरान में हाल ही में हुए फ्यूल टैंक धमाकों के बाद अब वहां के मौसम और सेहत को लेकर बड़ा अलर्ट जारी हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Iranian Red Crescent ने ‘जहरीली बारिश’ (Toxic Rain) की चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी में नागरिकों को साफ तौर पर कहा गया है कि वे अपने घरों के अंदर ही रहें ताकि केमिकल के असर से बच सकें। यह जानकारी Muscat Daily के एक अपडेट और अन्य रिपोर्ट्स के जरिए सामने आई है।

स्वास्थ्य को हो सकता है गंभीर नुकसान

रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस तरह की बारिश से आम लोगों को केमिकल बर्न्स और फेफड़ों को नुकसान पहुंचने का डर है। जब फ्यूल टैंक फटते हैं तो उससे निकलने वाला धुआं और केमिकल्स वातावरण में मिल जाते हैं। यही केमिकल्स जब बारिश के पानी के साथ नीचे आते हैं तो यह काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं। Telegram पर जारी बयानों के हवाले से यह बात सामने आई है कि यह बारिश स्किन के लिए काफी हानिकारक हो सकती है।

बचाव के लिए क्या निर्देश जारी हुए हैं?

प्रशासन और Red Crescent ने लोगों की सुरक्षा के लिए कुछ जरूरी बातें बताई हैं ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। मुख्य रूप से घर पर रहने पर जोर दिया गया है।

  • लोगों को घर के अंदर रहने और खिड़की-दरवाजे बंद रखने को कहा गया है।
  • पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।
  • अगर कोई गलती से इस बारिश या हवा के संपर्क में आता है, तो उसे तुरंत ठंडे पानी से स्किन को धोना चाहिए।
  • बाहर पहने गए कपड़ों को तुरंत बदलकर हटाने की बात कही गई है।
Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com