Iran Flight Update: ईरान ने खोला हवाई रास्ता, एयरपोर्ट्स पर धीरे-धीरे शुरू होंगी फ्लाइट्स, यात्री चेक कर लें समय
ईरान में हवाई यात्रा करने वालों के लिए एक बड़ी खबर आई है। ईरान के नागरिक उड्डयन संगठन ने शनिवार 18 अप्रैल 2026 को हवाई अड्डों पर फ्लाइट्स का संचालन फिर से शुरू करने का ऐलान किया है। अब धीरे-धीरे देश के हवाई रास्ते खोले जा रहे हैं ताकि अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें दोबारा चालू हो सकें।
ईरान के एयरपोर्ट्स पर कब से शुरू हुईं उड़ानें?
ईरान के नागरिक उड्डयन संगठन के मुताबिक, शनिवार सुबह 7 बजे से हवाई रास्तों को खोलना शुरू कर दिया गया था। प्रवक्ता उफर याजरलु ने बताया कि सुबह 9 बजे (तेहरान समय) से फ्लाइट्स को सामान्य रूप से चलाने की तैयारी की गई। फिलहाल ईरान के पूर्वी हिस्से के हवाई रास्ते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए खोल दिए गए हैं।
यात्रियों को अब क्या करना होगा?
एयरपोर्ट्स पर उड़ानों की वापसी धीरे-धीरे होगी, जो वहां की तकनीकी तैयारी पर निर्भर करेगा। जो यात्री यात्रा करने वाले हैं, उन्हें सलाह दी गई है कि वे अपनी एयरलाइन कंपनी से संपर्क करें। फ्लाइट के समय में बदलाव या देरी की जानकारी के लिए एयरलाइंस द्वारा भेजे गए मैसेज पर खास ध्यान दें।