Iran School Update: ईरान में 21 अप्रैल से बंद होंगे स्कूल, अब होगी सिर्फ ऑनलाइन पढ़ाई, हमलों ने मचाई तबाही
ईरान में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी खबर आई है. वहां के शिक्षा मंत्रालय ने ऐलान किया है कि 21 अप्रैल से देश के सभी स्कूलों में वर्चुअल लर्निंग यानी ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होगी. यह फैसला हाल ही में हुए हमलों के बाद लिया गया है जिससे स्कूलों और कॉलेजों को काफी नुकसान पहुंचा है.
स्कूलों को ऑनलाइन क्यों किया जा रहा है?
ईरान में अमेरिका और इसराइल के हमलों की वजह से शिक्षा व्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 17 राज्यों में 640 से ज्यादा स्कूलों और दफ्तरों को नुकसान पहुंचा है. कई इमारतों की हालत इतनी खराब है कि उन्हें पूरी तरह से दोबारा बनाना होगा, इसलिए बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए यह कदम उठाया गया है.
यूनिवर्सिटी और स्कूलों के लिए क्या नियम हैं?
- स्कूल: 21 अप्रैल 2026 से सभी स्कूल ऑनलाइन मोड पर शिफ्ट हो जाएंगे.
- यूनिवर्सिटी: यूनिवर्सिटी की पढ़ाई 4 अप्रैल 2026 से ही ऑनलाइन कर दी गई थी.
- अवधि: यूनिवर्सिटी के लिए यह नियम आगे की सूचना तक लागू रहेगा.
- घोषणा: स्कूलों के लिए फैसला शिक्षा मंत्रालय और यूनिवर्सिटी के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने लिया.