दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक Strait of Hormuz को लेकर ईरान ने बड़ा दावा किया है। ईरान का कहना है कि इस रास्ते से जहाजों का आना-जाना पूरी तरह सुरक्षित है और शिपिंग का काम सामान्य रूप से चल रहा है। मॉस्को में ईरान के राजदूत काज़ेम जलाली ने यह जानकारी साझा की है।

📰: UAE Visa Update: दुबई आने वालों की बढ़ी भीड़, वीज़ा नियमों में बड़ा बदलाव, अब ऑनलाइन होगा सारा काम

Strait of Hormuz में जहाजों के लिए क्या हैं नए नियम?

ईरान के राजदूत काज़ेम जलाली ने बताया कि नए कानूनी ढांचे और सुरक्षा व्यवस्थाओं के तहत जहाज इस समुद्री मार्ग से बिना किसी परेशानी के गुजर सकते हैं। उन्होंने साफ किया कि ईरान इस अहम रूट की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी ले रहा है ताकि जहाजों की आवाजाही में कोई रुकावट न आए। उनके मुताबिक शिपिंग मूवमेंट पहले की तरह सामान्य रह सकती है।

अमेरिका और इज़राइल के हमलों पर क्या कहा ईरान ने?

राजदूत जलाली ने अमेरिका और इज़राइल पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके हमले अपने तय लक्ष्य को पाने में नाकाम रहे। उन्होंने दावा किया कि ईरान में सत्ता बदलने की कोशिश सफल नहीं हुई और इस्लामिक रिपब्लिक अब पहले से कहीं ज्यादा एकजुट होकर खड़ा है।

Strait of Hormuz इतना महत्वपूर्ण क्यों है?

Strait of Hormuz दुनिया के सबसे बड़े तेल और व्यापारिक समुद्री रास्तों में गिना जाता है। इसी वजह से इस रास्ते को लेकर ईरान या किसी भी देश द्वारा दिए गए बयान का सीधा असर पूरी दुनिया के बाजार और अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। दुनिया भर का तेल व्यापार इसी रास्ते से होकर गुजरता है।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com