ओमान की खाड़ी में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुँच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक ईरानी सेना ने अमेरिकी युद्धपोतों की तरफ ड्रोन लॉन्च किए। यह पूरी घटना अमेरिका द्वारा एक ईरानी व्यापारिक जहाज को जब्त करने के बाद हुई। इस टकराव के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।

ℹ: Iran-US Talks: ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi पहुंचे Islamabad, अमेरिका के दूतों से होगी मुलाकात, पाकिस्तान कराएगा बीच-बचाव

अमेरिका ने ईरानी जहाज TOUSKA को क्यों पकड़ा?

US Central Command (CENTCOM) ने बताया कि अमेरिकी सेना ने अरब सागर में TOUSKA नाम के एक ईरानी जहाज को इंटरसेप्ट किया। अमेरिका का दावा है कि इस जहाज ने नेवल ब्लॉकेड के नियमों का उल्लंघन किया था। USS Spruance युद्धपोत ने कई चेतावनी देने के बाद जहाज के इंजन रूम में फायरिंग की और उसे अपने कब्जे में ले लिया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस ऑपरेशन की पुष्टि की और कहा कि यह जहाज अमेरिकी प्रतिबंधों की लिस्ट में था।

ईरान की प्रतिक्रिया और होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपडेट

ईरान की IRGC और सैन्य मुख्यालय ने अमेरिका पर समुद्री लुटेरों की तरह व्यवहार करने का आरोप लगाया। ईरान का कहना है कि अमेरिका ने 8 अप्रैल को हुए युद्धविराम (ceasefire) का उल्लंघन किया है। इसके जवाब में ईरान ने अमेरिकी जहाजों की ओर ड्रोन भेजे और दावा किया कि उनकी नेवल यूनिट्स ने अमेरिकी सेना को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। साथ ही ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को बंद करने का ऐलान किया है क्योंकि अमेरिका ने उनके बंदरगाहों की नाकाबंदी जारी रखी है।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.