अमेरिका के ऊर्जा सचिव Chris Wright ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया है कि ईरान में चल रहा युद्ध कुछ ही हफ्तों में खत्म हो जाएगा. SaudiNews50 की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका का मुख्य लक्ष्य ईरान के ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर को खत्म करना और दुनिया भर में तेल की सप्लाई को सुरक्षित रखना है. इस बयान से दुनिया भर में ईंधन की बढ़ती कीमतों से परेशान आम लोगों और खाड़ी देशों में रहने वाले प्रवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है.

Strait of Hormuz और तेल सप्लाई पर नया फैसला

ईरान संकट के कारण Strait of Hormuz फिलहाल बंद है. यहां से दुनिया का करीब 20 प्रतिशत कच्चा तेल सप्लाई होता है. इस कमी को पूरा करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने Defense Production Act लागू किया है. इसके तहत कैलिफोर्निया में Sable Offshore Corp को तेल उत्पादन फिर से शुरू करने का आदेश दिया गया है. इस प्लांट से हर दिन 50,000 बैरल तेल निकालने का लक्ष्य रखा गया है ताकि विदेशी कच्चे तेल की कमी को पूरा किया जा सके.

सऊदी अरब का रुख और आम जनता पर असर

सऊदी अरब की कैबिनेट ने ईरान के हमलों की कड़ी निंदा की है. सऊदी अधिकारियों ने साफ कहा है कि अगर उनके ऊर्जा ठिकानों पर हमला जारी रहा, तो वे अमेरिकी सेना को अपने सैन्य बेस इस्तेमाल करने की अनुमति दे सकते हैं. इस युद्ध के कारण दुनिया के कई हिस्सों में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में 50 प्रतिशत तक का उछाल आया है. अमेरिकी प्रशासन ने भरोसा दिया है कि यह महंगाई बस कुछ समय के लिए है. तेल टैंकरों की सुरक्षा के लिए US Navy अब खास एस्कॉर्ट की तैयारी कर रही है, जिससे सप्लाई चेन में कोई दिक्कत न आए.

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.