ओमान की समुद्री सीमा के पास स्थित हॉर्मुज जलडमरूमध्य में सोमवार, 13 जुलाई 2026 को यूएई के दो तेल टैंकरों Mombasa और Al Bahiyah पर ईरानी मिसाइलों से हमला हुआ। इस दुखद घटना में Mombasa जहाज पर काम कर रहे एक भारतीय क्रू मेंबर की जान चली गई, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों में छह भारतीय और दो यूक्रेन के नागरिक शामिल हैं।

🚨: ओमान में कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर शोक, दूतावास में रखी गई शोक पुस्तिका

हमले की पूरी जानकारी

हमले के कारण जहाजों में आग लग गई थी, जिसे बाद में क्रू मेंबर्स ने काबू पा लिया। यूएई के रक्षा मंत्रालय ने इस हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताया है। यूएई सरकार ने कहा कि यह समुद्री डकैती जैसा कृत्य है और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए बड़ा खतरा है। वहीं, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि इन टैंकरों ने चेतावनी को नजरअंदाज किया था।

क्षेत्र में तनाव का माहौल

यह इलाका ऊर्जा आपूर्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और पिछले कुछ समय से अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण यहां हालात काफी नाजुक बने हुए हैं। 28 फरवरी से अमेरिका, इसराइल और ईरान के बीच चल रही तनातनी का असर अब व्यापारिक जहाजों पर भी पड़ रहा है। यूएई ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मांग की है कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रखा जाए और ईरान की इन कार्रवाइयों को तुरंत रोका जाए।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.