उत्तरी इराक में मंगलवार को एक बड़ा हवाई हमला हुआ है. इस हमले में तेहरान समर्थित गुट कतीब इमाम अली के 4 लड़ाकों की जान चली गई है. सशस्त्र गुट ने खुद इस घटना की जानकारी दी है और इस Air Strike का सीधा आरोप अमेरिका पर लगाया है.

📰: सरकार ने LPG गैस सप्लाई के लिए लागू किया ESMA, अब 25 दिन बाद ही बुक कर सकेंगे दूसरा सिलेंडर

हमले में किसकी हुई मौत?

अल जज़ीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी इराक में यह हमला मंगलवार के दिन किया गया. इस हवाई हमले में मारे गए सभी चार लड़ाके कतीब इमाम अली (Kataib Imam Ali) गुट से जुड़े हुए थे.

यह गुट ईरान द्वारा समर्थित माना जाता है. हमले के तुरंत बाद इस सशस्त्र गुट ने आधिकारिक तौर पर अपने 4 लड़ाकों की मौत की पुष्टि की है.

अमेरिका पर लगा हमले का आरोप

कतीब इमाम अली गुट ने इस जानलेवा Air Strike के लिए पूरी तरह से अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है. उनका कहना है कि अमेरिकी सेना ने ही उनके इलाके को निशाना बनाकर यह हमला किया है.

अल जज़ीरा की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार इस घटना के बारे में गुट ने खुद बयान जारी किया है. उत्तरी इराक के इस इलाके में इस घटना के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है.

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com