इराक के कई इलाकों में Popular Mobilization Forces (PMF) के मुख्यालय पर हुए हवाई हमलों ने तनाव बढ़ा दिया है। इन हमलों में कई सुरक्षाकर्मियों की जान गई है और कई लोग घायल हुए हैं। इराक के राष्ट्रपति ने इन हमलों को कड़े शब्दों में अस्वीकार्य और देश की संप्रभुता का उल्लंघन बताया है।

हमलों को बताया अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

इराकी राष्ट्रपति के कार्यालय से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह हमला सीधे तौर पर सरकारी सुरक्षा संस्थानों को निशाना बनाकर किया गया है, जो अंतरराष्ट्रीय कानून और United Nations Charter का सरासर उल्लंघन है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इराक की जमीन का इस्तेमाल किसी भी पड़ोसी देश के खिलाफ हमलों या क्षेत्रीय विवादों को सुलझाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

बातचीत से समाधान की अपील

इराक ने अपनी जमीन पर किसी भी तरह के हमले को सिरे से खारिज किया है। सरकारी बयान में सभी पक्षों से इराक की संप्रभुता का सम्मान करने की अपील की गई है। सरकार ने संकट को टालने और क्षेत्रीय शांति बनाए रखने के लिए सभी पक्षों से हथियारों के बजाय बातचीत का रास्ता अपनाने को कहा है ताकि आगे किसी भी तरह के तनाव या सुरक्षा जोखिम से बचा जा सके।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.