कई खूबसूरत स्थलों पर घूमने का मौका

आईआरसीटीसी की तरफ से एक बार फिर से टूर पैकेज की घोषणा की गई है जिसमें यात्रियों को कई खूबसूरत स्थलों पर घूमने का मौका मिलेगा। समय-समय पर भारत गौरव ट्रेन की मदद से यात्रियों को कई तीर्थ स्थलों पर घुमाया जाता है। यात्रियों को इन खूबसूरत तीर्थ स्थलों का दर्शन किफायती कीमत में करने का मौका मिलता है।

दरअसल, आईआरसीटीसी की तरफ से BHARAT GAURAV-PUNYA TEERTH YATRA (SZBG08) यात्रा की घोषणा की गई है जिसमें यात्रियों को कई खूबसूरत स्थानों पर घूमने का मौका मिलेगा। इस दौरान यात्रियों को 3AC & Sleeper class में घूमने का मौका मिलेगा।

कितने दिन का होगा टूर पैकेज?

बताते चलें कि आपने पैकेज 12 दिन और 11 रातों का होगा। इसकी शुरुवाती कीमत ₹ 24340 होगी। इस दौरान यात्रियों को Ujjain,Mahakaleshwar, Onkareshwar, Haridwar, Rishikesh, Kashi, Sarnath, Ayodhya आदि तीर्थ स्थलों पर घूमने का मौका मिलेगा। इस टूर पैकेज की डेट 25.10.2023 निर्धारित की गई है।

किन स्थानों पर घुमाया जाएगा?

Mahakaleshwar – Ujjain

Onkareshwar

Ram Jhoola & other temples at Rishikesh

Ganga Aarti – Haridwar

Kashi Viswanath Temple, Sarnath, Vishalakshi Temple, Ganga Aarti-Varanasi

Temple visits at Ayodhya

Triveni Sangam – Prayagraj