कई स्थानों पर घूमने का दिया जाता है मौका

IRCTC के द्वारा कई तरह की सेवाएं दी जा रही है। समय समय पर यात्रियों के लिए टूर पैकेज की घोषणा की जाती है और उन्हें कई खूबसूरत स्थानों पर घुमाया जाता है। अगर आप भी घूमने के इच्छुक हैं तो यह आपके लिए बढ़िया मौका साबित हो सकता है। देश विदेश ट्रैवल करना कई लोगों को पसंद होता है लेकिन यातायात में खर्च होने वाली अधिक रकम को देखते हुए वह यात्रा टाल देते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार आईआरसीटीसी के द्वारा DAKSHIN BHARAT YATRA BY BHARAT GAURAV TOURIST TRAIN (EZBG08) के टूर पैकेज की घोषणा की गई है। 22750 रुपए तक की कम कीमत में देश के खूबसूरत स्थानों पर यात्रा कर सकते हैं। 

कितने दिन का होगा टूर पैकेज?

बताते चलें कि यह टूर पैकेज 12 दिनों और 11 रातों का होगा। यह टूर 11.12.2023 से लेकर 22.12.2023 तक होगा। यात्रियों को Economy क्लास के लिए ₹ 22,750/-, Standard क्लास के लिए ₹36,100/- और Comfort क्लास के लिए ₹ 39,500/- का भुगतान करना होगा।

किन स्थानों पर घुमाया जायेगा?

Renigunta: Tirupati Balaji Temple

Kudalnagar: Meenakshi Aman temple

Rameshwaram: Ramnathswamy Temple

Kanyakumari: Kanyakumari temple, Vivekananda Rock

Trivandrum: Sri Padmanaswamy temple

Markapur: Mallikarjuna Jyotirling Temple