दुबई टूर की घोषणा की गई

IRCTC ने दुबई के लिए अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज की घोषणा की है। आईआरसीटीसी की तरफ से ‘Dazzling Dubai’ package की घोषणा की गई है। दुबई और अबू धाबी में यात्रा का सपना है तो आईआरसीटीसी आपके लिए शानदार ऑफर लेकर आया है। इस दौरान 5 रात और 6 दिन का टूर कराया जायेगा।

बताते चलें कि इस दौरान Dubai city tour, Burj Khalifa, Desert Safari, Dhow Cruise, Sheikh Zayed Grand Mosque, Ferrari World का सैर का आनंद उठाने का मौका मिलेगा। दिल्ली से 23 मार्च 2023 से प्रस्थान किया जाएगा। इस पैकेज में economy class airfare, 3 star hotel में रहने और खाने की और VISA की सुविधा का लाभ दिया जाएगा।

कब तक होगा टूर और कितना लगेगा शुल्क?

इसका डिपार्चर डेट 23 मार्च है। अगर बात करें शुल्क की तो 5 रात और 6 दिन के पैकेज के लिए Triple ऑक्यूपेंसी को ₹81,900, डबल और सिंगल को ₹99,000 लगेगा। बेड के साथ बच्चे के लिए ₹81,500 और बिना बेड के बच्चे के साथ ₹70,500 लगेगा।

किन कागजात की होगी जरूरत?

इस दौरान 6 महीने तक का वैलिड पासपोर्ट, JPEG फोटो, pan कार्ड की फोटो कॉपी, रीसेंट फोटोग्राफ्स जो कि 3 महीने से पुराने नहीं होने चाहिए। 3.5×4.5cm साइज और व्हाइट बैकग्राउंड होना चाहिए। इस दौरान Covid guidelines का पालन अनिवार्य है।

 

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>