आईआरसीटीसी के द्वारा समय-समय पर टूर पैकेज की घोषणा की जाती है जिसकी मदद से यात्रियों को देश-विदेश घूमने का मौका मिलता है। अगर आप भी कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आसानी से टिकट बुकिंग कर सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

घूमने के इच्छुक यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी की तरफ से बेहद ही शानदार खबर सुनाई गई है जिसमें कहा गया है कि ESSENCE OF MEGHALAYA GROUP PACKAGE EX GUWAHATI (EGH05) नामक टूर पैकेज की मदद से आसानी से यात्रा कर सकते हैं।

कितने दिन का होगा यह टूर पैकेज?

बताते चलें कि यह टूर पैकेज 7 दिनों और 6 रातों का होगा। 25730 तक की किफायती कीमत में यात्रा कर सकते हैं। इस दौरान यात्रियों को ऐसी टूरिस्ट बस में यात्रा कराई जाएगी। Comfort क्लास में यात्रा के लिए Single ऑक्यूपेंस में Rs.35,000/-, Double में Rs.27,850/-और Triple में Rs.25,730/- का पेमेंट करना होगा। इस पैकेज के जरीए यात्रियों को CHERRAPUNJEE, DAWKI, MAWLYNNONG, SHILLONG में भ्रमण कराया जाएगा।