घूमने के शौकीन लोगों के लिए अच्छी खबर है क्योंकि आईआरसीटीसी के द्वारा टूर पैकेज की घोषणा की गई है जिसकी मदद से यात्री कई अलग-अलग स्थान पर घूम सकते हैं। आईआरसीटीसी के द्वारा अक्सर ऐसी ही टूर पैकेज की घोषणा की जाती है जिसकी मदद से यात्रियों को अलग-अलग स्थान पर घूमने का मौका मिलता है। अगर आप भी कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस बार आईआरसीटीसी के द्वारा MESMERIZING KERALA टूर पैकेज लॉन्च किया गया है।

कब से शुरू हो रहा है यह पैकेज?

इस टूर पैकेज की शुरुआत 25 नवंबर, 2024 को कोच्चि से होने वाली है। यह पैकेज 6 रातों और 7 दिनों तक का होगा। यात्रियों को इसके लिए भुगतान करना होगा। अकेले सफर करने वालों को 66,870 रुपये किराए का भुगतान करना होगा। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 34,455 रुपये, तीन लोगों के लिए प्रति व्यक्ति किराया 26,930 रुपये किराए का भुगतान करना होगा।

इस दौरान यात्रियों को मुन्नार, थेक्कडी, अल्लेप्पी, तिरुवनंतपुरम और कोच्चि जैसे स्थानों पर घुमाया जाएगा। यात्रा के दौरान यात्रियों के रहने खाने की सुविधा प्रदान की जाएगी और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना होगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>