भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी है। IRCTC अब अपनी वेबसाइट को अपग्रेड करने जा रहा है, जिससे टिकट बुकिंग का अनुभव पहले से कहीं ज्यादा तेज और आसान हो जाएगा। रेलवे मंत्री Ashwini Vaishnaw की घोषणा के मुताबिक, वेबसाइट का बीटा वर्जन 15 जुलाई 2026 तक लाइव कर दिया जाएगा। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को टिकट बुकिंग के दौरान होने वाली परेशानियों से राहत दिलाना है।

📰: भारत में सड़क सुरक्षा का बड़ा फैसला, दुर्घटना के लिए अब सिर्फ ड्राइवर नहीं बल्कि NHAI भी जिम्मेदार

वेबसाइट में होंगे ये बड़े बदलाव

नई वेबसाइट से उन तमाम बाधाओं को हटा दिया गया है जो यात्रियों का समय खराब करती थीं। अब बुकिंग के दौरान बार-बार आने वाले कैप्चा, पॉप-अप विज्ञापन और फालतू ग्राफिक्स देखने को नहीं मिलेंगे। इसके साथ ही, नई प्रणाली में एक ही स्क्रीन पर सभी क्लास की सीट की उपलब्धता देखी जा सकेगी, जिससे बार-बार चेक करने की जरूरत खत्म हो जाएगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए नई फीचर्स

बुकिंग प्रक्रिया को और सरल बनाने के लिए चेकआउट के चरणों को कम कर दिया गया है। यात्री अब अपनी जानकारी को सेव कर सकेंगे ताकि अगली बार बुकिंग करते समय उन्हें दोबारा सारी डिटेल न भरनी पड़े। यह अपडेट MNIT Jaipur के छात्रों द्वारा वेबसाइट में आ रही दिक्कतों को उठाए जाने के बाद तैयार किया गया है। रेलवे और CRIS के अधिकारियों ने 10 जुलाई 2026 को छात्रों को इसका डेमो भी दिखाया था। आने वाले महीनों में इस पोर्टल का पूरी तरह से फंक्शनल वर्जन आम जनता के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.