Indian Railways ने दी बड़ी सौगात 

Indian Railways यात्रियों के लिए एक खास ऑफर लेकर आया है जिसका लाभ उठाकर आप बिल्कुल मुफ्त में यात्रा कर सकते हैं। यहां तक कि आपके रहने और खाने का एक भी रुपया नहीं लगेगा। इंडियन रेलवे के इस खास पैकेज का लाभ उठाकर आप आसानी से यात्रा कर सकते हैं। IRCTC ने खुद अपने ट्विटर के माध्यम से इस बात की पुष्टि की है और जानकारी देते हुए लोगों को खुशखबरी दी है।

ट्विटर के माध्यम से की पुष्टि 

बताते चलें कि IRCTC ने अपने ट्विटर के माध्यम से यह बताया है कि वाराणसी प्रयागराज अयोध्या टूर पैकेज का लाभ उठाकर आप अपनी पसंद के जगह पर घूम सकते हैं। आइए इस पैकेज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या है पैकेज में?

इस पैकेज का नाम वाराणसी प्रयागराज अयोध्या टूर है। इसमें आप वाराणसी – प्रयागराज – अयोध्या ट्रेन से आराम से घूम सकेंगे। प्रत्येक बुधवार को ट्रेन प्रस्थान करेगी। मील प्लान की बात करें तो ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा मिलेगी। यह पैकेज 5 रात/6 दिन का होगा।

कौन कौन सी सुविधा मिलेगी मुफ्त में?

रेलवे के मुताबिक यात्री को 3 ब्रेकफास्ट और 3 डिनर की सुविधा फ्री मिलेगी। यात्री के रहने के लिए रहने के लिए ड्यूलेक्स होटल की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए आपके एक रुपए भी नहीं लिए जाएंगे और यह सारी सुविधा मुफ्त होगी।

अब जान लेते हैं कि किराया कितना लगेगा

इस पैकेज पर अगर आप 2 -3 लोगों के साथ यात्रा की प्लानिंग बनाते हैं तो ट्विन शेयरिंग पर 18,400 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च आएगा। ट्रिपल शेयरिंग में 15,100 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च लगेगा। चाइल्ड विद बर्थ 11,900, चाइल्ड विदाआउट बर्थ 10,750 रुपये खर्च लग जायेगा।

4 से 5 लोगों के ग्रुप के साथ इस पैकेज पर जा रहे हैं तो ट्विन शेयरिंग पर 15,300 रुपये प्रति व्यक्ति और ट्रिपल शेयरिंग में 15,100 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च लग जायेगा। साथ ही चाइल्ड विद बर्थ 10,450, चाइल्ड विदाआउट बर्थ 9,300 रुपये खर्च करने होंगे।

पैकेज की अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल लिंक https://bit.ly/3BCkOp0 पर जा सकते हैं।