IRCTC की तरफ से थाईलैंड घूमने का मौका

Independence Special Thrilling Thailand : आईआरसीटीसी की तरफ से यात्रियों के लिए कई तरह के यात्रा के अवसर आते रहते हैं। एक बार फिर से अगर आप विदेश यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो भारतीय रेलवे की तरफ से काफी कम कीमत में इसकी सुविधा प्रदान की जा रही है। इस पैकेज का नाम Independence Special Thrilling Thailand रखा गया है जिसमें यात्रियों को Thailand घुमाया जायेगा।

कब से शुरू हो रहा है यह पैकेज?

बताते चलें कि यह पैकेज 11 अगस्त, 2023 से शुरू होने वाला है। यह पैकेज 6 दिन और 5 रात का होगा। इस दौरान यात्री को कोलकाता से थाईलैंड ले जाता जायेगा। इसके लिए Flight की मदद ली जाएगी।

कौन कौन सी सेवा होगी इस पैकेज में?

इस पैकेज में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर तीनों की सेवा यात्रियों को दी जाएगी। इसके अलावा फ्लाइट से जाने और आने,होटल में रुकने, बस या कैब से आवागमन आदि करीब हरेक तरह की सुविधा दी जाएगी।

कितना करना होगा खर्च?

इस पैकेज में 43,800 से लेकर 51,100 रुपये प्रति व्यक्ति तक खर्च करना होगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>