IRCTC TOUR : 9 दिनों के लिए दिव्य दक्षिण यात्रा टूर लॉन्च, सारी व्यवस्था के साथ 22 जून से हो रहा है शुरू

Satyam Kumari15 June 20241 min read0 viewsIndia

यात्रियों के लिए की जाती है टूर पैकेज की घोषणा

आईआरसीटीसी के द्वारा समय-समय पर टूर पैकेज की घोषणा की जाती है जिसकी मदद से यात्रियों को अलग-अलग स्थान पर भ्रमण का मौका मिलता है। अगर आप भी कहीं भ्रमण की प्लानिंग कर रहे हैं तो आसानी से टिकट की बुकिंग कर यात्रा कर सकते हैं। एक बार फिर से आईआरसीटीसी नया टूर पैकेज लेकर हाजिर है।

इस बार आईआरसीटीसी की तरफ से DIVYA DAKSHIN YATRA WITH JYOTIRLINGA (SCZBG25) नामक टूर पैकेज की घोषणा की गई है। इसकी मदद से दक्षिण भारत के कई स्थानों पर घूम सकते हैं।

कितने दिन का होगा टूर पैकेज?

बताते चलें कि यह टूर पैकेज 9 दिनों और 8 रातों का होगा। 14250 रुपए तक के खर्च में आसानी से इस पैकेज का आनंद उठा सकते हैं। इसकी शुरुआत 22.06.2024 से होने वाली है। Economy क्लास के लिए Rs 14250/- या Rs 13250/-, Standard के लिए Rs 21900/- या Rs 20700/- और Comfort क्लास के लिए Rs 28450/- या Rs 27010/- का भुगतान करना होगा। 

https://x.com/IR_BharatGaurav/status/1801521321131610148?t=C-SAhSWukaIVYb93imMCgg&s=08

किन स्थानों पर भ्रमण कराया जाएगा?

TIRUVANNAMALAI: Arunachalam Temple

RAMESWARAM: Ramanathaswamy Temple

MADURAI: Meenakshi Amman Temple

KANYAKUMARI: Rock Memorial, Kumari Amman Temple

TRIVANDRUM: Shree Padmanabhaswamy Temple

TRICHY: Sri Ranganathaswamy Temple

THANJAVUR: Brihadeeswara Temple

Share:

Comments

Leave a comment