ग्राहकों के लिए टूर पैकेज की घोषणा की गई

IRCTC की तरफ से अपने ग्राहकों के लिए टूर पैकेज की घोषणा की गई है। समय समय पर ग्राहकों को नए-नए स्थान पर घूमने का मौका मिलता है। अगर आप भी किफायती कीमत में देश-विदेश घूमने की इच्छा रखते हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है।

आईआरसीटीसी एक बार फिर से अपने ग्राहकों के लिए THRILLING LEH LADAKH नामक टूर पैकेज लेकर हाजिर है। इस पैकेज का कोड NDH31 है और इसमें ग्राहकों को 6 रातें 7 दिन घूमने का मौका मिलेगा।

कहां से होगी शुरुवात?

बताते चलें कि इसका बोर्डिंग पॉइंट दिल्ली है। इस दौरान यात्रियों के रहने खाने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। रहने, नाश्ते और डिनर की पूरी सुविधा दी जायेगी। यात्रियों को यात्रा बीमा की भी सुविधा मिलेगी। इस दौरान यात्रियों को लेह, नुब्रा, पैंगोंग, शाम वैली, तुरतुक में घुमाया जाएगा। 

कितना लगेगा किराया?

अकेले यात्रा पर 24,500 रुपए प्रति व्यक्ति, दो लोग हैं तो 19,900 रुपए प्रति व्यक्ति और तीन लोग हैं तो 19,400 रुपए प्रति व्यक्ति का किराया मिलेगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>