कम कीमत में कर सकते हैं कहीं भी यात्रा

आईआरसीटीसी की तरफ से इच्छुक यात्रियों को देश-विदेश घुमाने का कार्यक्रम जारी है। इस दौरान यात्रियों को किफायती कीमत में देश विदेश घूमने का मौका दिया जा रहा है। अगर आपने कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो रेलवे के द्वारा दिए जा रहे इस मौके का फायदा जरूर उठाना चाहिए।

आईआरसीटीसी इस बार यात्रियों को गुजरात घूमने का मौका दे रहा है। इस टूर पैकेज में कम खर्च में आपका ही खूबसूरत स्थान घूम सकते हैं। Kewadia With Ahmedabad Ex Mumbai रखा नामक इस टूर पैकेज में यात्रियों को घूमने का मौका मिलेगा।

कितने दिन की होगी सैर?

यह टूर पैकेज 4 दिन और 3 रात का होगा। इस दौरान यात्रियों को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, अहमदाबाद और वडोदरा की मशहूर जगहों पर यात्रियों को घुमाया जाएगा।

कितना लगेगा किराया?

इस दौरान यात्रियों को हर तरह की सुविधा दी जाएगी। टिकट के साथ ब्रेकफास्ट और डिनर, होटल, ट्रैवल इंश्योरेंस और एसी व्हीकल से घूमने की सुविधा मिलेगी। आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुकिंग कर सकते हैं। 15,440 रुपये प्रति व्यक्ति का किराया लगेगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>